फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर संस का मार्केटिंग हेड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्लॉट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी और आर संस इंफ्रा लैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मार्केटिंग हेड मनीष कुमार श्रीवास्तव को शुक्रवार देर रात गोमतीनगर पुलिस व पुलिस कमिश्नर की क्राइम टीम ने गोमतीनगर विस्तार से गिरफ्तार कर लिया। मनीष के खिलाफ गोमतीनगर व गाजीपुर थाने में धोखाधड़ी के 38 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एडीसीपी (क्राइम) प्राची सिंह ने बताया कि आर संस इंफ्रा लैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मार्केटिंग हेड मनीष श्रीवास्तव के खिलाफ गाजीपुर व गोमतीनगर थाने में धोखाधड़ी के 38 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर डीसीपी (पूर्वी) ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। शुक्रवार देर रात गोमतीनगर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी और पुलिस कमिश्नर की क्राइम टीम के इंस्पेक्टर अनिल तोमर, तेज बहादुर सिंह व राजेश मिश्र की टीम ने गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड स्थित मकान से मनीष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी (क्राइम) प्राची सिंह ने बताया कि मूल रूप से देवरिया के कोतवाली सदर के शिव मंदिर रोड न्यू कॉलोनी निवासी मनीष श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया है। वहीं धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड व कंपनी के निदेशक आशीष श्रीवास्तव समेत कई अन्य आरोपियों को गोमतीनगर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें