फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: लखनऊ में एक के बाद एक भिड़ते गए वाहन, कई घायल

Wed, 30 Nov 2016 02:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में मंगलवार सुबह कोहरे के चलते एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए जिससे कई लोगों को चोटें आईं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीकेटी इलाके में सरैयां बाजार के सामने सुबह गिट्टी का चूरा लादकर जा रहा ट्रक जैसे ही दिगोई रोड से सीतापुर की तरफ मुड़ने लगा तभी सीतापुर से लखनऊ आ रही लखीमपुर डिपो उससे टकरा गई।

बस में 40 और बस में 3 लोग थे। टक्कर से बस में सवार 15-20 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। इसी दौरान इस बस में एक कार भिड़ गई जिससे कार में सवार 4 लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी कार के पीछे एक डीसीएम टकराकर पलट गई, इसमें दो लोग थे ‌जिन्हें मामूली चोटें आईं। 

वहीं करीब 300 मीटर की दूरी पर मारूत‌ि वैन और टेम्पो में भी टक्कर हो गई और दोनों वाहन पलट गए। मारुत‌ि में दो लोग थे और टेम्पो में आठ किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें