फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिले बैडमिंटन चैम्पियन, अखिलेश बोले- सुहास पर है गर्व

Tue, 29 Nov 2016 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम से म‌िलने पहुंचे सुहास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने वाले आजमगढ़ के डीएम सुहास एलवाई ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की। 
विज्ञापन


उनसे मिलने के बाद सीएम ने ट्वीट करके विजेता सुहास की तारीफ की और लिखा, ‘एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड ‌मेडल जीतने वाले आजमगढ़ के डीएम सुहास एलवाई पर हमें फख्र है।’
विज्ञापन


बता दें कि डीएम सुहास ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

मंगलवार सुबह वह लखनऊ पहुंचे तो अमौसी एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। 30 नवंबर को वह आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां भी उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें