कोरोना के चलते निरस्त चल रहीं आम्रपाली, लोकमान्य तिलक सहित कई ट्रेनें बहाल होंगी। ये ट्रेनें इसी हफ्ते से दौड़ने लगेंगी जबकि गरीब नवाज एक्सप्रेस शुक्रवार से ट्रैक पर लौटेगी। इससे बिहार और दिल्ली के यात्रियों को वेटिंग से राहत मिल जाएगी।
सांसद मेनका गांधी की कोशिश पर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे बोर्ड ने बहाल कर दिया है। यह ट्रेन दो अगस्त से चलेगी। ट्रेन (05074) टनकपुर से सिंगरौली दो अगस्त से अगली सूचना तक चलेगी। वहीं, ट्रेन (05076) टनकपुर से शक्तिनगर तीन अगस्त से, चार अगस्त से ट्रेन (05075) शक्तिनगर से टनकपुर तक चलेगी।
ये ट्रेनें हुई बहाल
26 जुलाई से आम्रपाली स्पेशल ट्रेन
27 जुलाई से मलदा टाउन.आंनद विहार
28 जुलाई से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक
29 जुलाई से अमृतसर से कटिहार स्पेशल
छोटी दूरी की पैसेंजर ट्रेनें शुरू
यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ हो गया है। इनमें लखनऊ से कानपुर, लखनऊ से अयोध्या, लखनऊ से वाराणसी, लखनऊ से प्रतापगढ़, लखनऊ से सीतापुर व प्रतापगढ़ से वाराणसी शामिल हैं। इनमें सफर के लिए आरक्षण टिकट लेना होगा।
मुंबई की ट्रेनें भूस्खलन से प्रभावित
भूस्खलन के चलते मुंबई की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 22 जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन (01079) और गोरखपुर से 24 को चलने वाली ट्रेन (01080) निरस्त रहेगी। जबकि बदले रूट से ट्रेन (02103) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर परिवर्तित मार्ग थाणे-बसई रोड-नंदूरबार-जलगांव-भुसावल के रास्ते चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन (02165) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलने वाली ट्रेन (02534) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से लखनऊ जंक्शन परिवर्तित मार्ग थाणे-बसई रोड-नंदूरबार-जलगांव-भुसावल के रास्ते चलेगी।