फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कोरोना: मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय के कई अधिकारी संक्रमित, सीएम ने खुद को किया आइसोलेट

Tue, 13 Apr 2021 07:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के कई अधिकारी संक्रमित। प्रदेश में बढ़ा कोरोना का प्रकोप। जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी ने एहतियातन खुद को किया आइसोलेट।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन रिकॉर्ड मरीजों के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय में भी कोरोना ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, मुख्यमंत्री के ओएसडी  अभिषेक कौशिक, निजी सचिव जय शंकर, निजी सहायक प्रताप और विशेष सचिव अमित कुमार सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, इसलिए मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली प्रारंभ कर रहा हूं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें