लेखपाल शिवकुमार ने गांव पहुंचकर क्षति का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। उधर, हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम नरोड़ा देवियापुर गांव निवासी रामप्यारी के मकान में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक गांव के लोग एकत्रित होते, तब तक आग ने पड़ोसी लक्ष्मी, प्रदीप कुमार, किशन कुमार, पूनम, हेलन, दिनेश कुमार, रामावती समेत 10 ग्रामीणों के मकानों को चपेट में ले लिया, जिससे इन घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य ने मौका मुआयना कर लेखपाल से क्षति की रिपोर्ट तलब की है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल ग्राम प्रधान व कोटेदार की मदद से सभी के भोजन व रहन-सहन की व्यवस्था करायी गयी है।