फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : पांच दिन से बिजली नहीं, कक्षाएं प्रभावित, न्यू कॉमर्स विभाग के पास गिरा हुआ है बिजली का पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के कई विभागों के शिक्षक व विद्यार्थी इन दिनों भीषण गर्मी का दंश झेल रहे हैं। पांच दिन से कई विभाग बगैर बिजली के काम कर रहे हैं। हालत ये है कि इसका सीधा असर अब कक्षाओं पर भी पड़ रहा है। शिक्षक विभाग में बाहर कुर्सी लगाकर बैठ रहे हैं तो विद्यार्थी पार्क में घूमकर समय व्यतीत करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई आंधी-पानी की वजह से विश्वविद्यालय में न्यू कॉमर्स ब्लॉक के सामने बिजली का खंभा उखड़ गया। पास ही एक पेड़ भी बिजली के तार पर गिर पड़ा, जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसका असर न्यू कॉमर्स, ओल्ड कॉमर्स, अर्थशास्त्र विभाग, अभिनव गुप्त संस्थान, मनोविज्ञान व फिलॉसिफी विभाग पर पड़ा और यहां की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। उम्मीद थी कि एक-दो दिन में यह ठीक हो जाएगी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। जानकारी के अनुसार जो खंभे गिरे और टूटे उनकी जगह विवि को नए खंभे ही नहीं मिल पा रहे थे।
इसकी व्यवस्था करने में काफी समय लग गया। मंगलवार को भी देर शाम तक काम जारी रहा और आपूर्ति प्रभावित रही, जिसका सबसे ज्यादा असर कक्षाओं पर पड़ रहा है। तीखी धूप और उमस की वजह से कई जगह पर कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, विश्वविद्यालय कार्य अधीक्षक डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। जहां संभव था वहां अन्य विभागों से आपूर्ति करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें