गोरखपुर में कानपुर निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि यूपी सीएम के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस द्वारा तीन व्यापारियों के साथ होटल में बर्बरता की गई। इसमें एक की मौत के प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस वालों को बचाने के लिए मामले को दबाने का प्रयास घोर अनुचित है।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता एवं इस परिवार की व्यथा को देखते हुए इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है। मायावती ने कहा कि आरोपी पुलिस वालों के विरुद्घ पहले हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं करना और फिर जनाक्रोश के कारण मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न कराना सरकार की नीयत व नीति दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। सरकार पीड़िता को न्याय दे।