फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड : मायावती ने की गोरखपुर प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 30 Sep 2021 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोरखपुर में कानपुर निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कानपुर निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि यूपी सीएम के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस द्वारा तीन व्यापारियों के साथ होटल में बर्बरता की गई। इसमें एक की मौत के प्रथम दृष्टया दोषी पुलिस वालों को बचाने के लिए मामले को दबाने का प्रयास घोर अनुचित है। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता एवं इस परिवार की व्यथा को देखते हुए इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है। मायावती ने कहा कि  आरोपी पुलिस वालों के विरुद्घ पहले हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं करना और फिर जनाक्रोश के कारण मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न कराना सरकार की नीयत व नीति दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। सरकार पीड़िता को न्याय दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें