फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड: आरोपी इंस्पेक्टर के घर अमेठी पहुंची गोरखपुर एसओजी, परिवार से की पूछताछ

Sun, 03 Oct 2021 02:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

थाना  मुसाफिरखाना के कोतवाल से मिलने के बाद शनिवार देर रात टीम ने उसके घर छापामारी की। इंस्पेक्टर के न मिलने पर टीम ने परिवारवालों से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड: मृतक की पत्नी मीनाक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के एक होटल में हुए कानपुर के व्यवसाई मनीष गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी दरोगा जेएन सिंह की तलाश में गोरखपुर की एसओजी टीम अमेठी पहुंची है। थाना  मुसाफिरखाना के कोतवाल से मिलने के बाद शनिवार देर रात टीम ने उसके घर छापामारी की। इंस्पेक्टर के न मिलने पर टीम ने परिवारवालों से जानकारी हासिल करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


बीते दिनों कानपुर के व्यवसाई मनीष गुप्ता की गोरखपुर के एक होटल में पुलिस चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना में रामगढ़ ताल थाने के इंस्पेक्टर जेएन सिंह पर मुख्य आरोपी होने का आरोप है। आरोपी दरोगा अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अढनपुर के नारा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

शनिवार शाम मुसाफिरखाना कोतवाली पहुंची एसओजी गोरखपुर टीम ने प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा से आरोपी दरोगा के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद देर रात उसके घर पर छापामारी हुई। हालांकि इस दौरान आरोपी कोतवाल घर पर नहीं मिला। इस संबंध में अमेठी पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। एसएचओ परसुराम ओझा ने बताया कि एसओजी गोरखपुर ने इंस्पेक्टर के परिवार से पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें