फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले जन्म की पत्नी बता, बाप ने की बेटी से रेप की कोशिश

Thu, 05 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता में एक बिजली मैकेनिक सोमवार देर रात अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने की कोशिश करने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर मां ने पति को दबोचा। 
विज्ञापन


उधर बेटी ने बाप पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ की उंगलियों और गले में घाव होने के बावजूद वह मौके से भागने में कामयाब रहा।

मंगलवार सुबह थाने पहुंची मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश और पॉक्सो एक्ट मे%
विज्ञापन

पत्नी पर लगाया प‌िता से संबंध होने का आरोप

रेप - फोटो : DEMO Pics
पूछताछ ‌में सिरफिरा बाप बेटी को ही पिछले जन्म की पत्नी बताकर पुलिस को उलझाने की कोशिश करता रहा। आवास विकास के हंसपुरम में रहने वाली किशोरी (16) ने मां के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि चार साल से उसका पिता उससे शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा है।

मां और बाबा के अलावा परिवार के लोगों ने उसे बहुत समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। गर्भपात के कारण सोमवार रात उसकी मां दवा के असर से नींद में थी। इसी बीच पिता ने उसके साथ रेप की कोशिश की।

आरोपी ने पुलिस के सामने कहा कि बेटी पिछले जन्म में उसकी पत्नी थी इसीलिए वह उसके साथ पत्नी जैसे रिश्ते बनना चाहता है। इसके अलावा उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर ही सवाल उठाए। उसने कहा कि पत्नी के अपने ही बाप से संबंध थे। कहा कि चार बच्चों में एक बेटा और बेटी ही उसके हैं और अन्य बच्चे उसके नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें