कानपुर के नौबस्ता में एक बिजली मैकेनिक सोमवार देर रात अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने की कोशिश करने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर मां ने पति को दबोचा।
उधर बेटी ने बाप पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ की उंगलियों और गले में घाव होने के बावजूद वह मौके से भागने में कामयाब रहा।
मंगलवार सुबह थाने पहुंची मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश और पॉक्सो एक्ट मे%