फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे माफ करना मां... अगले जन्म में भी तुम्हारा ही बेटा बनूं... लिखकर फांसी लगा दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुझे माफ करना मां... अगले जन्म में भी तुम्हारा ही बेटा बनूं। यह बात सुसाइड नोट में लिखकर 30 साल के रत्नेश उर्फ रवि ने फांसी लगा ली। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, मेहंदी टोला में रत्नेश परिवार सहित रहते थे। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। पिता श्यामलाल ने बृहस्पतिवार सुबह सूचना दी कि उनके बेटे रत्नेश ने खुदकुशी कर ली है। पिता के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह रत्नेश देर तक सोकर नहीं उठा। इस पर वह उसे जगाने गए। काफी देर दरवाजा खटखटाते रहे। कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में रत्नेश का शव फंदे से लटकता मिला। जवान बेटे का शव देखकर मां-पिता की चीख निकल गई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, कमरे में एक पत्र मिला है जिसमें रत्नेश ने लिखा है कि मां मुझे माफ कर देना। मेरी बेटी का ख्याल रखना। इस जन्म में जो कार्य अधूरे रह गए हैं। वह अगले जन्म में पूरा करूंगा। अगले जन्म में भी मैं तुम्हारा बेटा बनूं मां। परिवारीजनों ने बताया कि रत्नेश एक निजी कंपनी में काम करता था। कोविड संक्रमण के दौरान उसकी नौकरी छूट गई थी। उसके बाद से वह नौकरी की काफी तलाश करता रहा लेकिन नहीं मिली। इससे वह परेशान चल रहा था। खुदकुशी के समय रत्नेश की पत्नी सौम्या, बेटी को साथ लेकर मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें