फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बना हैवान, शादी के दो सप्ताह बाद ही बहू के साथ की घिनौनी हरकत

Tue, 31 Jan 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
निगोहां में युवती के निकाह के पंद्रह दिन भी नहीं बीते थे कि बहू को घर पर अकेला देख ससुर हैवान बन गया। उसने बहू को बंधक बना दुराचार किया। पति के घर आने पर बहू ने आपबीती सुनाई तो मामला उलटा हो गया।
विज्ञापन


पति ने दहेज कम लाने का आरोप लगाते हुए उसे घर से भगा दिया। रोती-बिलखती पीड़िता ने थाना में शिकायत की लेकिन, उसे वहां से भी टरका दिया गया। महिला संगठन की मदद से पीड़िता सीओ के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। सीओ के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। पांच महीने पहले उसका निकाह रायबरेली के बछरावां निवासी व यहां निगोहां में रहने वाले युवक से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि निकाह के दो सप्ताह बाद पति और सास किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन


वह और ससुर घर पर अकेले थे। इस दौरान ससुर ने उसे बंधक बनाकर दुराचार किया। विरोध करने पर पीटा और तलाक दिलाने व ससुराल से भगा देने की धमकी दी। पति और सास घर लौटे तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

प‌त‌ि ने प‌ीड़‌िता के साथ की मार-पीट

डेमो - फोटो : अमर उजाला
वहशी ससुर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पति ने पीड़िता को ही बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। उसने दहेज कम लाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। अगले दिन वह पत्नी को मायके के पास छोड़ आया।

विवाहिता किसी तरह अपने घर पहुंची और रोते हुए परिवारीजनों को ससुरालवालों की करतूत के बारे में बताया। परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने आपसी मामला बताकर सुलह-समझौता करने की बात कहकर टरका दिया।

पीड़िता ने आशा ज्योति केंद्र में संपर्क किया। महिला संगठन की पदाधिकारी उसे सीओ मोहनलालगंज नवीन कुमार के पास ले गईं। सीओ के आदेश पर निगोहां पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें