फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: मुंडन संस्कार में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक को लगी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत

Mon, 26 Oct 2020 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर गांव में रविवार की देर शाम एक मुंडन संस्कार में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी लाइसेंसी रिवाल्वर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी शिवनारायण के तीन वर्षीय पुत्र शिवांशु का मुंडन संस्कार था। जिसमें शाम को रिश्तेदारों के साथ ही ग्रामीणों को दावत दी गई थी। इस मुंडन संस्कार में हिस्सा लेने के लिए शिवनारायण के बहनोई ऋषिराज निवासी चमर तलिया थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ भी अपने दोस्त जैदपुर थाना क्षेत्र के भिटौरा लखन निवासी ननकऊ (35 वर्ष) के साथ आए थे।

इसी बीच सब लोग दावत खाने में लगे थे तभी ऋषिराज ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई राउंड गोलियां चलाने के बाद उसने रिवाल्वर को दोबारा लोड किया और फिर से फायरिंग करनी शुरू की। इसी बीच रिवाल्वर से निकली गोली ऋषिराज के ही दोस्त ननकऊ को लग गई। इस घटना के बाद हडकंप मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया

ननकऊ को गोली लगते देख आरोपी ऋषि राज रिवाल्वर वही छोड़कर मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल ननकऊ को जब तक अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से रंग में भंग पड़ गया।

समारोह में आए रिश्तेदार मौके से खिसक लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की कार के साथ ही रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें