सीतापुर के थाना क्षेत्र खैराबाद में शराब के नशे में धुत युवक ने रविवार की शाम अपनी बूढ़ी मां की हत्या डंडे से गला दबाकर कर दी। हत्या से पूर्व उसका परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। इसका विरोध करने पर उसने अपनी मां को मार डाला। खैराबाद के अमरापुर गांव निवासी महाराजा (65) पत्नी महादेव को उसके बेटे ने ही मार डाला।
खैराबाद के अमरापुर गांव निवासी महाराजा (65) पत्नी महादेव को उसके बेटे ने ही मार डाला। मृतका के दूसरे पुत्र राजेंद्र ने बताया कि उसका भाई संजय कुमार नशे का आदी है। रविवार को वह शराब के नशे में परिवार के लोगों से गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
इसका बुजुर्ग मां महाराजा ने विरोध किया। तो संजय ने मां को पहले लात-घूसों से पीटा, उसके बाद डंडा मां की गर्दन पर रखकर गला दबा दिया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।