फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक गोमती में कूदा, बचाई जान, पूछताछ की तो बोला...

Mon, 12 Oct 2020 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती में कूदे युवक को बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में गौतमपल्ली थानाक्षेत्र के रिवर फ्रंट से रविवार दोपहर को एक युवक ने अचानक गोमती नदी में छलांग लगा दी। 1090 चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों को मौजूद लोगों ने सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस व गोमती नदी में नाव पर बैठे मछुआरों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक युवक यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा का है।

विज्ञापन


गौतमपल्ली थाने के दरोगा राजेश सरोज के मुताबिक रिवर फ्रंट से रविवार दोपहर को नदी में छलांग लगाने वाला युवक मूलरूप से बिहार के दरभंगा के मंगलपरु लालबाग निवासी विवेक कुमार विभाकर है। उसे बाहर निकालने के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके होश में आने के बाद पूछताछ की गई।

पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करता है। हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में उसका चयन नहीं हुआ। पटना की एक युवती से उसका प्रेम संबंध भी चार साल से है। चयन न  होने के कारण युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इसी कारण वह डिप्रेशन में आ गया। उसने खुदकुशी करने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। विवेक अपने बहनोई के साथ जेल रोड मेट्रो ऑफिसर्स कॉलोनी में रहता है। बहन से घूमने की बात कहकर घर से निकला था। युवक के बहनोई मेट्रो में तैनात हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मछुआरों ने दिखाई सक्रियता

युवक को बचाया - फोटो : अमर उजाला
युवक के कूदने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां नदी में मौजूद मछुआरे विवेक को बचाने के लिए कूद गए। मछुआरे श्रीपाल, दीपू और रिंकू के प्रयास से विवेक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों को पुलिस ने इसके लिए कुछ रूपये देने की पेशकश की लेकिन इनकार कर दिया। कहा कि किसी की जान बचाने के लिए रुपये नहीं लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें