फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की गवाही ने दिलाई पिता को उम्रकैद की सजा

Thu, 17 Mar 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
ढाई साल की बेटी ने देखा मां का कत्ल - फोटो : Demo
विज्ञापन
सर मेरे पापा दारू पीकर आए। मम्मी को मारापीटा फिर उनके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जलने के कारण मेरी मम्मी की अस्पताल में मौत हो गई। पांच वर्षीय मासूम पलक की गवाही ने पत्नी के हत्यारे संजय गुप्ता को ताउम्र सीखचों के पीछे भेज दिया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने मासूम की गवाही पर पति को आजीवन कारावास व पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। यह फैसला अपर जिला जज चतुर्थ जगदीश प्रसाद की अदालत से बुधवार को हुआ। मामला कोतवाली नगर के नाका गांधी आश्रम का है। 

बस्ती जिले के हनुमान प्रसाद ने अपनी पुत्री कुसुम की शादी गांधी आश्रम निवासी संजय गुप्ता के साथ की थी। शादी के बाद उसके दो पुत्रियां खुशी व पलक पैदा हुईं। पुत्र न पैदा होने से संजय अपनी पत्नी से नाराज रहने लगा और दारू पीकर पत्नी की पिटाई करना उसकी दिनचर्या में शुमार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल बाद मासूम ने दी गवाही

बोली बेटी, कोई मां को बचाने नहीं आया - फोटो : Demo
घटना वाले दिन भी संजय ने छककर शराब पी और मारपीट करने के बाद पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पत्नी की गुहार पर मोहल्ले वाले आए और आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद कुसुम की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। 

अपने पापा की इस करतूत को ढाई साल की मासूम पलक देख रही थी। ढाई साल बाद वह अपने नाना के साथ कोर्ट पहुंची और बताया कि घटना के समय मेरी मां पापा के पास थीं। 

मेरे पापा दारू पीकर आते थे तो मम्मी को मारते-पीटते थे। पापा ने ही उन्हें जलाया था। आग लगाने पर मम्मी चिल्लाई थीं तो कोई बचाने नहीं आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें