फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बाग पर कब्जे को लेकर चलीं गोलियां, एक की मौत

Tue, 03 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फैजाबाद
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित आम के बाग को लेकर काफी दिनों से चल रहा विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। कब्जेदारी को लेकर आमने-सामने हुए दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और रायफल व बंदूक से फायरिंग की गई। गोली लगने से एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों में तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। गंभीर घायलों में से दो को लखनऊ रेफर किया गया है।

सोहावल में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक छह बीघे का आम का बाग है। दौलतपुर गांव के प्रधान मो. ताहिर उमर खां बाग को अपना बताते हैं। उनका कहना है कि बाग उनके पिता की तीसरी पत्नी नूरबसर के नाम है और कई वर्षों से वह बाग पर काबिज हैं और इसकी बिक्री भी कर रहे हैं।

वहीं तहसील के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित चिर्रा जगनपुर निवासी हाजी मो. उजेर भी बाग को अपना बताते हैं। उनका कहना है कि मौसी नूरसबर से उन्होंने बाग का बैनामा ले रखा है।
विज्ञापन


बाग की रखवाली के लिए लड़के भी रख रखे हैं। मो. ताहिर की ओर से अक्सर विवाद खड़ा किया जाता है और रखवाली करने वालों के साथ अभद्रता की जाती है। इसकी शिकायत रविवार को पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

इस तरह आमने-सामने आए असलहाधारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह चिर्रा जगनपुर निवासी हाजी मो. उजेर तथा उनके परिवार के कई लोग असलहे के साथ तीन लग्जरी वाहनों से दौलतपुर स्थित बाग पहुंच गये।

इस बात की जानकारी पर प्रधान मो. ताहिर को हुई तो उनके परिवार के लोग भी असलहा लेकर मौके पर पहुंच गये। कब्जे को लेकर पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर फायरिंग होने लगी। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। एक-दूसरे को पीटा गया और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। गोली लगने से दौलतपुर के प्रधान के 30 वर्षीय बेटे शेरे यजदा उर्फ गुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस व आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस की मदद से तीन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से दो को लखनऊ रेफर किया गया है। एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके तथा जिला अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से दो वाहन, चार लोग तथा रायफल कब्जे में ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें