लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के तिवारी गंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडे के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 7:00 बजे के करीब सूचना मिली कि तिवारीगंज इलाके में एक युवक बेसुध पड़ा है। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक एक ट्रक पर खलासी का काम करता था। गुरुवार देर रात तिवारीगंज में ट्रक खड़ी कर ड्राइवर और खलासी खाना बना रहे थे। इसी दौरान खलासी चांद बाबू ट्रक पर चढ़ा और उसे करंट लग गया। जिससे वह बेहोश हो गया और अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई।