फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: दुष्कर्म व ब्लैकमेल की शिकार लड़की गर्भवती, बताया-लड़कों के सुपुर्द कर बनाई जाती थीं गंदी फिल्में

Fri, 18 Sep 2020 03:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

लखनऊ के सआदतगंज में दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग की शिकार किशोरी गर्भवती हो गई है। उसकी शिकायत पर सआदतगंज कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


करीब एक साल से अलीना नाम की एक महिला किशोरी को बहला-फुसलाकर गंदे काम करा रही थी। किशोरी का कहना है कि अलीना उसे ले जाकर तीन-चार लड़कों के सुपुर्द कर देती थी जो उससे दुष्कर्म करते थे और वीडियो बनाते थे।

किशोरी ने बताया कि महिला उन लड़कों से उसकी गंदी फिल्में बनवाती थी और उसकी आपत्तिनजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी।
विज्ञापन


बीते दिनों किशोरी को गर्भवती होने का पता चला तो उसके परिजनों ने भी पल्ला झाड़कर उसे घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर महेश पाल सिंह के मुताबिक 12 सितम्बर को किशोरी ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ सआदतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने महिला व उसके सहयोगी को पकड़कर जेल भेज दिया है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। उधर, सात माह की गर्भवती किशोरी राजाजीपुरम के आरएलबी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें