फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम के सेंट जेम्स मिशन स्कूल में शुक्रवार को फिल्म कंजूस मक्खीचूस की शूटिंग चल रही थी। इसकी वैनीटी वैन में सवार बाराबंकी के रामनगर निवासी अमित दीक्षित की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, वैनीटी वैन में करंट उतर गया था। जबकि पुलिस ने बताया कि टेपों स्टैंड के पास फिसलकर गिरने से मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, साथी बिना पोस्टमार्टम के ही शव रामनगर बाराबंकी लेकर चले गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, दोपहर को सूचना मिली कि स्कूल अंदर डायरेक्टर विपुल मल्होत्रा केनिर्देशन वाली फिल्म कंजूस मक्खी चूस की शूटिंग चल रही है। वैनीटी से आ रहे बाराबंकी के अमित दीक्षित, राम बाबू और लालू आ रहे थे। तीनों रिश्तेदार भी हैं। बारिश होने केकारण टेंपो स्टैंड के पास कीचड़ था। जिस पर अमित फिसल कर गिर गया। वह चोटिल हो गया। जिसे रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथी बिना पोस्टमार्टम के ही शव रामनगर बाराबंकी लेकर चले गये।
वहीं शूटिंग के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक वैनिटी वैन में बारिश केदौरान करंट उतर गया था। जिसके कारण उसे तेज झटका लगा और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल लेकर गये। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बारे में शूटिंग के कर्मचारियों ने हकीकत छिपा रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें