फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : मानहानि मामले में संजय सिंह के खिलाफ समन जारी

Sat, 02 Oct 2021 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए थे आरोप।  सिविल जज सीनियर डिवीजन ने विपक्षी को तलब करते हुए उनसे जवाब देने के लिए 25 नवंबर की तारीख तय की है ।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रें स करके प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर बिना सुबूत जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाने के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानिकारक वाद में अदालत ने सांसद के खिलाफ  समन जारी किया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन ने विपक्षी को तलब करते हुए उनसे जवाब देने के लिए 25 नवंबर की तारीख तय की है ।

विज्ञापन


इसके पहले संजय सिंह पर 21 लाख रुपये का हर्जाना देने की मांग करते हुए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की ओर से मानहानिकारक वाद दायर करके बताया गया कि गत 8 अगस्त 2021 को गोमतीनगर स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रें स की थी जिसमे सांसद ने बिना किसी तथ्य और सुबूत के उनकी छवि को धूमिल करने के लिए अनर्गल आरोप लगाए थे।

कहा गया कि संजय सिंह ने मात्र लोकप्रियता पाने के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। वाद दायर करके बताया गया कि आप सांसद के पास कोई सुबूत नहीं है। इस प्रेस कॉन्फ्रें स के बाद जब यह बात मीडिया में आई तो मंत्री के परिचितों और जानने वालों में उनकी छवि खराब हुई जबकि वादी एक समाजसेवी के साथ ही राजनेता है जिसकी आम छवि बहुत अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें