पत्नी की विदाई न होने से नाराज सारनाथ के सलारपुर निवासी ऑटो चालक दीपक चौधरी उर्फ दीपू ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।
उसके पास से पत्नी का स्केच और सुसाइड नोट बरामद किया गया। सुसाइड नोट में उसने ससुरालवालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
हालांकि दीपू के भाई ने थाने में जो तहरीर दी है, उसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
सलारपुर के रहने वाले भोला के चार बेटों में सबसे बड़े बेटे दीपू (26 वर्ष) की शादी तीन साल पूर्व सरैया निवासी रीना से हुई थी।
उनकी दो साल की एक बेटी भी है। पति से विवाद के बाद पिछले मार्च महीने में रीना अपने मायके चली गई। शुक्रवार की शाम दीपू विदाई कराने ससुराल गया।