फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गई नौकरी तो युवक ने फांसी लगा दी जान, पत्नी ने कही ये बात

Tue, 09 Jun 2020 12:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूटने से अवसाद में आए मड़ियांव के फैजुल्लागंज में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन सिंह के मुताबिक, फैजुल्लागंज के अंबर विहार कॉलोनी में मिथिलेश कुमार (30) अपनी पत्नी सोनी व दो बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन


रविवार रात उसने फांसी लगा ली। पत्नी के मुताबिक, वह निजी संस्था में नौकरी करता था। लॉकडाउन की वजह से उसकी नौकरी छूट गई थी। इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था।

वहीं सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के देवामऊ गांव निवासी गणेश (28) ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह के मुताबिक, गणेश का शनिवार शाम किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें