फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी कर रहा था युवक, क्या हुआ जब सामने आ गई पहली पत्नी

Tue, 14 Feb 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में रविवार रात पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरा ब्याह रचाने जा रहे दूल्हे को लेने के देने पड़ गए। पहली पत्नी को भनक लगी तो उसने गेस्ट हाउस पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस को आता देख दूल्हा स्टेज से कूदकर भाग निकला। इस बीच बाराती भी वहां से खिसक लिए। पुलिस ने शादी रुकवा दी। वधू पक्ष ने युवक पर धोखाधड़ी करके दूसरा ब्याह रचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आलमबाग विशेश्वर नगर निवासी अभिषेक तिवारी ने 2014 में कानपुर की रहने वाली युवती से हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल आने पर सास ने उसके जेवर अपने पास रख लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद दहेज में आठ लाख रुपये न लाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई करके खदेड़ दिया। किसी तरह महिला कानपुर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवाद कोर्ट में विचाराधीन था। 
 
विज्ञापन

दूल्हे का भाई ह‌िरासत में

up police - फोटो : अमर उजाला
इस बीच अभिषेक तिवारी के घरवालों ने पीजीआई इलाके की रहने वाली युवती से दूसरा ब्याह तय कर दिया। शनिवार को युवक की दूसरी शादी की तैयारियां चल रही थी। वृंदावन के गेस्ट हाउस में बारात पहुंच गई। इसकी जानकारी पहली पत्नी को लगी तो वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची। 

महिला एसएसआई बलवंत शाही फोर्स संग गेस्ट हाउस पहुंचे तो वहां अफरातफरी मच गई। पहली पत्नी को देखकर दूल्हा स्टेज से कूदकर भाग निकला। वहीं, बाराती भी धीरे-धीरे वहां से भाग निकले। 

पुलिस ने दूल्हे के भाई को हिरासत में लेकर थाने आई है। लड़की वालों ने युवक पर धोखे से दूसरा ब्याह रचाने का आरोप लगाते थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें