फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद: हनुमान मंदिर व आरएसएस कार्यालय उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 01:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक 29 जुलाई को अलीगंज स्थित नए बड़े हनुमान मंदिर के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा एक चिट्ठी आई जिसमें शहर के कई बड़े मंदिरों और आरएसएस कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगंज के बड़े हनुमान मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शफीक मूल रूप से दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से कई संदिग्ध किताबें और दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक 29 जुलाई को अलीगंज स्थित नए बड़े हनुमान मंदिर के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा एक चिट्ठी आई जिसमें शहर के कई बड़े मंदिरों और आरएसएस कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

मंदिर प्रबंधन ने संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी से इसकी शिकायत की। जेसीपी ने तत्काल इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच और अलीगंज पुलिस को सौंपी। बुधवार देर रात को अलीगंज पुलिस ने आरोपी को पुरनिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी शफीक मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है । वह अलीगंज इलाके में किराए के मकान में रहता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्ने लाल यादव के मुताबिक चिट्ठी त्रिवेणी नगर उप डाकघर से भेजी गई थी। जिस पर पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। जिसके बाद संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार रात शफीक दबोच लिया गया।

शफीक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसके घर में खाना बनाने वाले युवक ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उल्टे शफीक को फटकार लगानी शुरू कर दी। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। जहां से कई संदिग्ध दस्तावेज और किताबें मिले हैं। पुलिस शफीक के नेटवर्क को खंगाल रही है।

पत्नी से चल रहा है तलाक का मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल के मुताबिक, शफीक अलीगंज से पहले खादरा इलाके के मक्का में रहता था। आज भी वहां उसकी पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। पुलिस के मुताबिक शफीक और उसकी पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। तलाक होने के बाद शफीक खदरा से अलीगंज में आकर फ्लैट लेकर किराए पर रहने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें