फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान युवक तमंचा लेकर पहुंचा सीएम आवास, बोला, नहीं मिले तो मार लूंगा गोली

Fri, 27 Oct 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्तार प्रमोद
विज्ञापन
सीएम आवास में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक अवैध तमंचा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंच गया। हालांकि पहले चेकिंग बैरियर पर ही तलाशी के दौरान उसे हिरासत में ले‌ लिया गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाराबंकी निवासी प्रमोद पर उसकी पत्‍नी ने मनकापुर थाने में उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इसी मामले में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सीएम योगी से मिलने आया था। 

गोल्फ कोर्स गेट पर पहले बैरियर पर तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। तुरंत हरकत में आये सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने पत्नी द्वारा उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर प्रताड़ित किए जाने की बात कही। उसने कहा कि यदि सीएम योगी से मुलाकात नहीं हुई तो खुद को गोली मार लेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें