महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत और रिश्वत मामले में गिरफ्तार करबई थाने के प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला को गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश गौरव शर्मा की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने शुक्ला को 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कोर्ट ने इस मामले में आरोपी महोबा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार, कबरई थाने के प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अरुण यादव के खिलाफ 13 नवंबर को गिरफ्तारी वारंट के साथ ही फरारी की उद्घोषणा करने का आदेश दिया था। इस मामले की जांच प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा जांच कर रहे हैं।