फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र नाथ पांडेय ने मायावती को याद दिलाई गेस्ट हाउस कांड की रात और भाजपा का साथ

Sun, 16 Sep 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती राजनीतिक पर्यटन पर लखनऊ आती हैं और एक बयान देकर लौट जाती हैं। तीन महीने बाद मायावती का लखनऊ आना साबित करता है कि उन्हें यूपी की जनता की कितनी चिंता है।

विज्ञापन


मायावती की ओर से रविवार को भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए डॉ. महेंद्र ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संबंधों को प्राथमिकता दी है, लेकिन मायावती ने हमेशा संबंधों की मर्यादा तोड़ी है।

गेस्ट हाउस कांड में जिस समय सपा के गुंडे उन्हें बेइज्जत कर मारने का प्रयास कर रहे थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें बचाया था। मायावती को तीन बार यूपी का मुख्यमंत्री भी भाजपा ने ही बनवाया था, लेकिन उन्होंने संबंधों को कभी नहीं निभाया।
विज्ञापन


बसपा संस्थापक कांशीराम के साथ माया ने क्या किया वह किसी से छिपा नहीं है। कांशीराम का परिवार आज भी मायावती के खिलाफ सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। बसपा सुप्रीमो की राजनीति अपना विकास और कुनबे के लूटतंत्र तक सीमित है।

जिस कांग्रेस के राज में दलितों, आदिवासियों का उत्पीड़न हुआ, मायावती ने उसी कांग्रेस के साथ सत्ता सुख भोगा। पांडेय ने कहा कि सपा शासन में तो दलितों के साथ अत्याचार की इंतेहा हो गई थी, लेकिन मायावती आज उसी से हाथ मिला रही हैं।

प्रदेश की गरीब, दलित और पिछड़ा समाज जान चुका है कि बहनजी किस तरह उनका वोट लेकर अपनी तिजोरी भरती रही हैं। लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन

कौड़ियों में बेच दी गई थीं चीनी मिलें

उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले यह न भूलें कि प्रदेश की चीनी मिलें उन्हीं के शासन में कौड़ियों में बेंच दी गईं थीं। भट्टा परसौल में जब वे किसानों की जमीन हथियाने के लिए गोलियां चलवा रहीं थीं तब उन्हें किसान नहीं दिखाई पड़ रहे थे। एनआरएचएम घोटाले में भी उन्हें गरीबों की याद नहीं आई। इसी का परिणाम है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेलों में है। जिन्होंने लूट के खिलाफ  आवाज उठाई उनकी हत्या करा दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें