फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माफिया अतीक के गुर्गे ने साथियों संग वृद्ध का 12.50 करोड़ का मकान हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के उतरेठिया निवासी 82 वर्षीय अमृत प्रकाश ने माफिया अतीक अहमद के गुर्गे और उसके साथियों पर उनका 12.50 करोड़ का मकान हड़पने का आरोप लगाया है। डीसीपी दक्षिणी मुश्ताक के आदेश पर पीजीआई पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अमृत ने बताया कि प्रयागराज के चकमुंडेरा में भी उनका एक मकान है। एक साल पहले उनसे चकमुंडेरा निवासी रमेश चंद्र और अशोक कुमार ने उनसे मुलाकात की। रमेश ने उनका चकमुंडेरा स्थित मकान खरीदने की बात कही। सौदा 12.50 करोड़ में हुआ। हालांकि, रमेश एक मामले में जेल चला गया। अमृत के अनुसार 19 जनवरी 2026 को जेल से छूटने पर रमेश ने दोबारा उनसे मुलाकात की और उन्हें चार करोड़ रुपये के चेक दिए और 1.75 करोड़ एनईएफटी के जरिये उनके खाते में डाले। आरोपी ने उनसे मकान की रजिस्ट्री 20 जनवरी को करने को कहा। अगले दिन आरोपी ने रजिस्ट्री के लिए उनसे सभी चेक और मकान संबंधी दस्तावेज लेकर प्रयागराज आने को कहा। पीड़ित वहां पहुंचा तो आरोपी ने दस्तावेज देखने के बहाने उनसे झोला ले लिया। आरोप है कि रमेश ने उन्हें बातों में फंसाकर झोले से असली चेक निकालकर उनकी फोटोकॉपी रख दी। बाद में उन्हें झोला लौटा दिया और शेष रकम 22 जनवरी को देने की बात कही। रजिस्ट्री होने के बाद अचानक अमृत की तबीयत खराब हो गई और वह घर आ गए। यहां उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़ित ने जब रमेश को कॉल की तो उसने व साथी अशोक, अतीक और गुड्डू मुस्लिम ने उन्हें खुद को माफिया अतीक अहमद का गुर्गा बताया। पीड़ित के रकम मांगने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने डीसीपी से शिकायत की। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि पीजीआई पुलिस ने रमेश, अशोक, अतीक और गुड्डू पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित से ठगी संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। तफ्तीश के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें