फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवाली से पहले जाम से जूझा शहर, 125 वाहनों को क्रेन से उठाया, काटे चालान

Sun, 08 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम से वाहन चालक परेशान रहे। कमता तिराहे, पॉलीटेक्निक चौराहे और फैजाबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। पांच मिनट का रास्ता पार करने में आधा घंटा तक लग गया। अंधे की चौकी के पास पटाखा बाजार में हाईवे पर बेतरतीब पार्किंग और अवध बस डिपो के सामने लगे ठेलों से भी यातायात प्रभावित हुआ। दोपहर से देर शाम तक कई मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। सूचना पर पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

उधर, नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 11 प्रमुख स्थानों पर 125 वाहन टो किए गए। इनमें 89 चार पहिया और 36 दो पहिया वाहन शामिल हैं। सबसे ज्यादा 35 वाहन हजरतगंज में टो किए गए। समता मूलक चौराहे पर 23, महानगर में 17 और भूतनाथ पर 16 वाहनों पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने की अपील की।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

कमता तिराहा व शहीद पथ पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें