फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रडार पर कलीम से जुड़े मदरसे : मौलाना कलीम 10 दिन की रिमांड पर, एटीएस ने तैयार की सवालों की लंबी फेहरिस्त

Thu, 23 Sep 2021 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कलीम को रिमांड पर लेने के बाद एटीएस उसे लेकर मुजफ्फरनगर भी जा सकती है। कलीम मुजफ्फरनगर में एक बड़े मदरसे का संचालन करता है।
विज्ञापन
मौलाना कलीम सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदरसे की आड़ में दावत देकर अवैध रूप से धर्मांतरण कराने और इसके लिए विदेश से फंडिंग लेने के मुख्य आरोपी मौलाना कलीम सिद्दीकी को अदालत ने 10 दिन की रिमांड पर एटीएस को सौंप दिया है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश योगेंद्र राम गुप्ता के आदेश के अनुसार रिमांर्ड 24 सितंबर सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन


आईजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि कलीम से कई सारी जानकारी इकट्ठा की जानी है। सूत्रों की मानें तो एटीएस ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है। इसमें पैसों के लेनदेन के अलावा उन मदरसों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी, जिसको कलीम ने पैसे दिए हैं। विदेशों से अवैध तरीके से खाते में पैसे आने के चलते कलीम के खिलाफ फेरा और फेमा के तहत भी मुकदमा चलेगा।
सूत्रों ने बताया कि एटीएस मौलाना के करीब आधा दर्जन से अधिक करीबियों पर भी निगाह रख रही है जो कलीम की गुनाहों में बराबर के भागीदार थे। वहीं, पश्चिमी यूपी से कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


छह अलग-अलग टीमें कर रहीं काम
कलीम मामले में छह अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। इसमें कलीम से जुड़े लोगों के खातों में आए धन के स्रोतों के साथ साथ फंडिंग के नाम पर विदेश से आए पैसों को कहां खर्च किया गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पश्चिमी यूपी के अलावा एटीएस की एक टीम दिल्ली में कलीम के ठिकानों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

मुजफ्फरनगर लेकर जाएगी एटीएस
कलीम को रिमांड पर लेने के बाद एटीएस उसे लेकर मुजफ्फरनगर भी जा सकती है। कलीम मुजफ्फरनगर में एक बड़े मदरसे का संचालन करता है। इस मदरसे से कितने और मदरसे जुड़े हुए हैं, कौन-कौन लोग इस धंधे में सीधे तौर पर शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें