फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुरानी पेंशन बहाली व तदर्थ शिक्षकों के नियमितिकरण के लिए दिसंबर में आंदोलन

Sun, 10 Sep 2023 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेशीय बैठक शिक्षकों की मांगों पर चर्चा हुई और दिसंबर में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने सहित कई मांगों को उठाने पर फैसला किया गया।
 
विज्ञापन
lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) की प्रदेशीय बैठक जय नारायण पीजी कालेज में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व संचालन महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने किया। बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने व शिक्षा सेवा आयोग की विसंगति को दूर कराने व वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने को लेकर सरकार के विरुद्ध लड़ाई का ऐलान किया गया। संगठन ने निर्णय लिया कि नवम्बर माह के अंत तक मांगे पूरी ना हुई तो दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में व्यापक आंदोलन होगा।

विज्ञापन


प्रदेश संरक्षक व सदस्य विधान परिषद राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर देश व प्रदेश के सभी कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा सेवा चयन आयोग धारा 18 व धारा 21 के बिना स्वीकार नहीं है। इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। प्राथमिक और माध्यमिक महाविद्यालयों के शिक्षकों को साथ लेकर आक्रामक संघर्ष करेंगे।

ये भी पढ़ें - सभी परिषदीय स्कूलों में आयोजित होगी निपुण आंकलन परीक्षा, 11 से 16 सितंबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से खास बातचीत; उपचुनाव के नतीजे से लेकर 'INDIA' की रणनीति तक, जानें क्या-क्या बोले


बैठक को प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों के जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक को लवकुश मिश्रा, महेश चंद्र यादव, महेश चंद्र यादव, मार्कण्डेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, राम पूजन सिंह, संजय द्विवेदी, अजय प्रताप सिंह, गिरिजानंद यादव, अरुण कुमार मिश्र, गुलाब चंद्र राय, राम विलास चौधरी, डा. मेजर देवेंद्र सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, जगदीश चंद्र व्यास, जगदीश बाथम, डा. सुरेश तिवारी, रामानंद द्विवेदी, सुंदर पाल यादव, राम मोहन शाही, अजय प्रकाश सिंह, सुलेखा जैन, डा. दिनेश चंद्र पचौरी और स्वराज पाल दुहणु ने भी संबोधित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें