फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में हो रही जिहाद की तैयारी, बच्चों को बनाया जा रहा कट्टर: वसीम रिजवी

Mon, 15 Jul 2019 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने देवबंदी और वहाबी मदरसों में बच्चों को जिहादी बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रिजवी ने जारी बयान में कहा कि मदरसों से असलहा व अन्य आपत्तिजनक सामानों का बरामद होना इसका सबूत है। देवबंदी और वहाबी मदरसों में बच्चों को कट्टरता की तालीम दी जा रही है। इससे देश की सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने देश में एकता व भाईचारा बनाए रखने के लिए इन कट्टरपंथी मानसिकता के मदरसों को बंद कराकर उन्हें स्कूल के रूप में स्थापित करने की मांग की है। ताकि बच्चे आगे चलकर आईएसआईएस आतंकी न बनें।
विज्ञापन


मदरसों से लगातार चल रहीं आतंकी गतिविधियां से साफ हो गया है कि कट्टरपंथी मानसिकता के मदरसों को बंद कर बच्चों को स्कूली शिक्षा दी जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें