फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाह संस्कार की तैयारी के समय युवक ने खोल दी आंखें, इशारे से पानी मांगा

Mon, 15 Jul 2019 11:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इसके चार घंटे बाद घर पर दाह संस्कार की तैयारी के दौरान अचानक युवक ने आंखें खोलीं। इशारे से पानी मांगा और कप भरके पानी पीया। यह देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे बलरामपुर अस्पताल ले गए, जहां फिर से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अमीनाबाद के कल्लन की लाट निवासी गुरु प्रसाद के पुत्र संजय (28) की तबीयत खराब थी। उसे क्लीनिक पर दिखाया, जहां डॉक्टरों ने पीलिया बताया। चार-पांच दिन इलाज किया, पर फायदा नहीं हुआ।

उसे शनिवार को नक्खास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौसेरी बहन रजनी के मुताबिक, संजय को सुबह छह बजे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस पर उसका शव लेकर घर आ गए।
विज्ञापन


करीब 10 बजे दाह संस्कार की तैयारी के दौरान अचानक संजय के शरीर में हरकत हुई। थोड़ी देर में उसने आंखें खोल लीं। उसने पानी के लिए इशारा किया। इसके बाद उसने एक कप पानी पिया।
विज्ञापन


घरवाले उसे बलरामपुर अस्पताल लेकर भागे। यहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें