शहीद पथ से पिपराघाट फ्लाईओवर वाली सड़क पर शनिवार देर रात अंधाधुंध गति से दौड़ रही लग्जरी कार उड़ते हुए पुल से नीचे गिरकर पेड़ में टंग गई। कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हवा से बातें करती लग्जरी कार फ्लाईओवर से उड़कर पेड़ में टंगी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। भीतर बैठे युवक आरिफ हुसैन और आमिर कमाल किसी तरह बाहर निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। देर रात तक कार को पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास जारी था।
विज्ञापन
3 of 5
हवा से बातें करती लग्जरी कार फ्लाईओवर से उड़कर पेड़ में टंगी
- फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर थाना के इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। कार सवार आरिफ हुसैन और आमिर कमाल शहीद पथ से होते हुए पिपराघाट फ्लाईओवर की तरफ जा रहे थे।
4 of 5
हवा से बातें करती लग्जरी कार फ्लाईओवर से उड़कर पेड़ में टंगी
- फोटो : अमर उजाला
कार की गति काफी तेज थी। फ्लाईओवर से कार को मुड़ना था लेकिन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके चलते कार हवा में उड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।
हवा से बातें करती लग्जरी कार फ्लाईओवर से उड़कर पेड़ में टंगी
- फोटो : अमर उजाला
गनीमत थी कि नीचे एक बड़ा पेड़ था जिस पर कार अटक गई। आरिफ व आमिर लोगों की मदद से किसी तरह से नीचे उतरे। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार नीचे उतरवाने के लिए क्रेन बुलवाई गई है।