डॉग शो में जर्मन शेफर्ड, रोटविलर के खूंखार लुक तो लेब्राडोर की मासूमियत ने जीता दिल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को रैम्प पर जलवा दिखाएंगे डॉग्स
रविवार को अमर उजाला की ओर से डॉग शो में फैशन शो आयोजित कराया जाएगा। इसके लिए बाकायदा रैम्प बनाया गया है, जहां लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, बुलडॉग, डॉबरमैन, रामपुर हाउण्ड, साइबेरियन हस्की जैसे डॉग्स अपना जलवा बिखेरेंगे।
इन डॉग्स ने बढ़ाई शान
इंग्लिश बुलडॉग
शो में अलीगंज पेट शॉप एंड क्लीनिक के रामकृष्ण उपाध्याय एंजिल (इंग्लिश बुलडॉग) को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एंजिल को गर्मी से बचाना होता है। खाने में दही-रोटी, दही-चावल पसंद है। इसके चेहरे पर रिंकल्स होते हैं, इसलिए सफाई पर विशेष ध्यान देना होता है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये तक होती है और इसकी देखरेख पर पांच से छह हजार रुपये प्रतिमाह खर्च करने पड़ते हैं।