फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के शेर के बाद अब चंडीगढ़ के चिंकारा

Mon, 03 Mar 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जू में भी दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव चिंकारा का कुनबा बढ़ाया जाएगा। हालांकि जू में सात मादा चिंकारा है, लेकिन नर चिंकारा न होने की वजह से इनका कुनबा नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन


अब चंडीगढ़ से तीन नर चिंकारा लाने की कवायद शुरू की गई है। उनके आ जाने के बाद इनको नए बाडे़ में उतारा जाएगा ताकि इनका कुनबा बढ़ सके। तीन नर चिंकारा के बदले चंडीगढ़ को तीन मादा चिंकारा दी जाएंगी।
निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बताया कि आदान-प्रदान योजना के तहत नर चिंकारा लाए जाएंगे और सभी को एक साथ नए बाड़े में उतारा जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ छतबीर जू से बात चल रही है। हमारे पास यहां सात मादा चिंकारा है।
विज्ञापन


उन्होंने तीन नर के बदले यहां से तीन मादा चिंकारा के प्रपोजल पर सहमति जताई है। पूरी प्रक्रिया जल्दी ही सीजेडए के पास अप्रूवल के लिए भेजी जाएगी।

अनुमति मिलते ही लखनऊ जू में नर चिंकारा लाए जाएंगे। इन सभी को एक नए बाड़े में उतारा जाएगा।
सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ से चिंकारा लाए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सीजेडए के अप्रूवल के बाद तुरंत ही चिंकारा लाए जाने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


इसके लिए जू के चिकित्सक, कीपरों की टीम भी बना ली गई है। ड्राइवर समेत टीम में 4-5 लोगों को चुना जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें