फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : विजय संकल्प के साथ दिसंबर में भाजपा निकालेगी यात्राएं, अटल के जन्मदिन पर समापन

Thu, 18 Nov 2021 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ 

सार

यात्रा का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ में करना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 में विजय के संकल्प के साथ भाजपा की ओर से दिसंबर में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर लखनऊ में करना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबोधित कराने की भी तैयारी है। पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और  अवध क्षेत्र से शुरू होने वाली चार यात्राओं के जरिये भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां और विधानसभा चुनाव 2017 के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए हुए वादों को पूरा करने का  हिसाब लेकर सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में यात्रा के नामों और मार्गों को लेकर चर्चा हुई है। दिसंबर के पहले सप्ताह से यात्राएं शुरू कराने की योजना है। यात्रा को लेकर बाकी तैयारियां भी की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें