महिलाओं के सुरक्षा को लेकर कम रोशनी वाले जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी उनमें गोमतीनगर विस्तार, सीजी सिटी, जानकीपुरम विस्तार, कानपुर रोड सेक्टर-आई व सेक्टर-पी, अंसल एपीआई प्रथम चरण, ओमेक्स टाउनशिप सेक्टर सात शामिल हैं।
परिवहन निगम 50 महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बसें चलाएगा। इन बसों की चालक-परिचालक महिला ही होंगी। सुरक्षा के लिहाज से ये बसें डायल-100, पुलिस कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ी होंगी।
परिवहन निगम ने निर्भया फंड से 50 महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बसों को खरीदा है। तीन बसें लखनऊ वर्कशाप पहुंच भी चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये सेवा शुरू हो जाएगी।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस महकमे का 4 और महिला थाने खोलने का प्रस्ताव है। ये थाने खुलते हैं तो राजधानी में कुल पांच महिला थाने हो जाएंगे। यही नहीं 200 पिंक पुलिस पिकेट भी खोेलने का प्रस्ताव है।
यानी राजधानी के हर अहम स्थान पर पिंक पुलिस की पहुंच होगी। इसके साथ ही पिंक पुलिस मोबाइल टीमें भी होंगी जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए गश्त करेंगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रस्ताव पर पुलिस मुख्यालय की हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।