फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बाइक के कागज मांगना दरोगा को पड़ गया भारी, अभद्रता कर फाड़ दी वर्दी, गोली मारने की दी धमकी

Tue, 01 Jul 2025 08:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के नगराम में एक दरोगा के साथ दबंगों ने अभद्रता की और उसकी वर्दी फाड़ दी। दरोगा ने कहा कि उसे गोली मारने की धमकी दी गई।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगराम में सोमवार को बाइक के कागज मांगने पर तीन दबंगों ने दरोगा अनुज भाटी से अभद्रता की। आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। तीनों के खिलाफ चोट पहुंचाने और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


दरोगा के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे वह हेड कांस्टेबल नितेश कुमार वर्मा के साथ एक मामले की विवेचना करके लौट रहे थे। रास्ते में बरकतनगर चौराहे के पास सड़क के बीच में बिना नंबर प्लेट की बाइक खड़ी दिखी। दरोगा आसपास के लोगों से पूछताछ करने लगे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: मौसम बदलते ही राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 16 जुलाई तक वीआईपी दर्शन और ऑनलाइन आरती फुल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में बना रिकॉर्ड, बुधवार को इन 43 जिलों में अलर्ट
विज्ञापन


दुकान में बैठे महेंद्र ने बाइक राहुल की बताई। पूछताछ के दौरान गोसाईंगंज के साहनखेड़ा निवासी धर्मेंद्र उर्फ बीरू, राहुल और नरेंद्र दुकान के पीछे से आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर राहुल ने दरोगा का कॉलर पकड़ लिया। धर्मेंद्र व नरेंद्र उनसे मारपीट पर आमादा हो गए।

राहुल ने दी गोली मारने की धमकी
दरोगा का आरोप है कि दोबारा कागज मांगने पर राहुल ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और वर्दी फाड़ दी। हेड कांस्टेबल ने नगराम थाने को सूचना दी। इसके बाद धर्मेंद्र को पकड़ लिया गया, जबकि राहुल व नरेंद्र भाग निकले। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें