फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : परिसर से बाहर साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 31 जुलाई को होगा दीक्षांत समारोह, बचेंगे एक करोड़

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस बार दीक्षांत समारोह को नए अंदाज में आयोजित करने का फैसला लिया है। वर्षों से परिसर में होने वाला समारोह अब 31 जुलाई को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इस बदलाव से विश्वविद्यालय को करीब एक करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है, जिसे छात्र कल्याण और शैक्षणिक विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं पर खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन

लविवि के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए हर साल पंडाल, वाटरप्रूफिंग, मंच निर्माण, साज-सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होते थे। इसके विपरीत साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर का किराया मात्र एक लाख रुपये है। ऐसे में आयोजन की गुणवत्ता बनाए रखते हुए बड़ी राशि की बचत संभव होगी।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की आंतरिक आय बढ़ाने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। यह निर्णय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन के अनुरूप लिया गया है। उनका स्पष्ट निर्देश रहा है कि राज्य विश्वविद्यालय सरकारी धन का उपयोग छात्र कल्याण और शैक्षणिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में करें।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पहली बार एक सुदृढ़ कंसल्टेंसी नीति लागू की है। इसके तहत शिक्षक और विशेषज्ञ उद्योग, कॉर्पोरेट तथा सरकारी संस्थानों को अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। इससे विश्वविद्यालय के लिए अतिरिक्त राजस्व के नए रास्ते खुलेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 3350 से अधिक नई सीटें जोड़ी गई हैं। इनमें बीसीए (एआई एवं मशीन लर्निंग), बीएससी (साइबर सिक्योरिटी), एमएससी (डाटा साइंस) और बीकॉम (ई-कॉमर्स) जैसे नए पाठ्यक्रम शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय आय के स्रोत बढ़ाने के लिए बीटेक और पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी में एनआरआई स्पॉन्सर्ड सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। वहीं, ललित कला संकाय के विद्यार्थियों की कलाकृतियों की ऑनलाइन बिक्री के लिए डिजिटल पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को मंच मिलने के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे।छात्र हित और भविष्य की योजनाओं पर फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें