फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को, मंच से मिलेंगे 15 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगेगी। पिछले साल की तरह इस साल भी सिर्फ 15 मेडल दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे। बाकी को विभागवार कार्यक्रम आयोजित कर बांटा जाएगा। विवि प्रशासन ने पूर्व में अपने स्थापना दिवस 25 नवंबर को अपना दीक्षांत समारोह प्रस्तावित किया था। हालांकि, राजभवन से 26 नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित करने पर अपनी सहमति दी है। यह इस सत्र का पहला दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में विवि के प्रमुख चक्रवर्ती, चांसलर व कुलपति मेडल समेत कुल 15 मेडल दिए जाएंगे। बाकी मेडल की सिर्फ घोषणा की जाएगी, जिन्हें डिग्री के साथ संबंधित डीन/विभाग को भेज दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग समारोह आयोजित कर अपने स्तर से मेडल व डिग्री बांटेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि कॉलेजों को भी अपने यहां इस तरह के समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित करना चाहिए। वहीं राजभवन से हरी झंडी मिलने के साथ ही विश्वविद्यालय में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को समारोह की तैयारियों के लिए गठित कमेटियों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जल्द से जल्द इसे पूरा करने की चर्चा की। जानकारी के अनुसार विवि प्रशासन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कुछ और नामों पर दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के लिए चर्चा कर रहा है। हालांकि इस पर सहमति 18 नवंबर को कार्य परिषद की बैठक में बनाई जाएगी।
18 को होंगे मेडल के इंटरव्यू
लविवि प्रशासन दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले चांसलर, चक्रवर्ती व कुलपति गोल्ड मेडल के लिए मेधावियों के नाम फाइनल करने को 18 नवंबर को इंटरव्यू आयोजित करेगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि चांसलर गोल्ड मेडल के लिए 37, चक्रवर्ती गोल्ड मेडल के लिए 19 और कुलपति गोल्ड मेडल के लिए 08 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से प्रत्येक मेडल के लिए एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में खास
35 हजार को डिग्री अवॉर्ड होगी
195 मेडल कुल दिए जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें