फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने फिर बदली लॉ परीक्षा की तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में लॉ की परीक्षाओं को लेकर बदलाव का क्रम जारी है। इस बार विवि प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। खास ये कि इस बदलाव की जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी नहीं अपलोड की गई। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई। इस बार चार जिलों में 17 केंद्रों पर पहले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विवि प्रशासन द्वारा 31 मार्च को जारी कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी तीन वर्षीय व एलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रस्तावित की गई थीं। वहीं विवि प्रशासन द्वारा किए गए बदलाव के अनुसार एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल से ही शुरू हो रही हैं और इसमें आंशिक बदलाव किया गया है, लेकिन एलएलबी पांचवर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू होंगी और इसके कार्यक्रम में अधिकतर बदलाव कर दिया गया है।
लगभग सभी पेपर की तिथियां बदल दी गई हैं। इस बारे में डीन लॉ प्रो. सीपी सिंह ने कहा कि चूंकि लॉ तीन व पांच वर्षीय पाठ्यक्रम की तिथियां एक साथ ही पड़ रही थीं इसलिए इसमें बदलाव किया गया है। अब दोनों कोर्सों की परीक्षा तिथियां अलग-अलग हो गई हैं। दूसरी तरफ विवि की ओर से जारी केंद्रों की सूची के अनुसार लॉ की परीक्षा के लिए हरदोई में दो, लखीमपुर खीरी में एक, लखनऊ में 11, रायबरेली में एक, सीतापुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। वहीं बीकॉम ऑनर्स पहले सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। इसके अनुसार परीक्षा 13 से 25 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें