फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: विवेकानंद अस्पताल की दो यूनिट तीन दिन के लिए बंद

Sat, 09 May 2020 02:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ के नरही में शुक्रवार को पॉजिटिव मिली गर्भवती महिला इलाज के लिए विवेकानंद अस्पताल की दो यूनिट में गई थी। सीएमओ को इसकी रिपोर्ट भेजकर दोनों यूनिट को फिलहाल तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, संक्रमित महिला के संपर्क में आए डॉक्टर समेत दस लोग क्वारंटीन कर दिए गए हैं। महिला ने तीन दिन पहले अस्पताल की ओपीडी में महिला डॉक्टर को दिखाया था।

इस दौरान इमरजेंसी के रास्ते होते हुए वह मेडिसन व महिला विभाग में गई थी। शुक्रवार को महिला के पॉजिटिव निकलते ही हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अस्पताल से सूचना मांगी।
विज्ञापन


अस्पताल के सचिव मुक्तिनाथानंद स्वामी ने बताया कि गर्भवती इमरजेंसी के रास्ते होते हुए महिला विभाग और मेडिसन में गई थी। लिहाजा दोनों यूनिट सील कर दी गई है। डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के इस रास्ते पर जाने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन

चंदन हॉस्पिटल खोलने की अनुमति

स्वास्थ्य विभाग ने अयोध्या रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल के संचालन की अनुमति शुक्रवार को दे दी। यहां के क्वारंटीन स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल को गेट पर स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाने जैसे मानक पूरा करने होंगे।

सीएमओ ने अस्पताल का मुख्य प्रवेश बंद रखने व आने वाले मरीजों को इमरजेंसी से प्रवेश कराने के निर्देश दिए हैं। प्रवेश द्वार के पास ही हाथ धोने के लिए साबुन व पानी उपलब्ध कराते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है।

साथ ही मरीजों को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने, सैनिटाइज करके ही प्रवेश देने की अनुमति दी है। स्टाफ को पीपीई किट व एन 95 मास्क लगाना होगा।

सीएमओ का कहना है स्टाफ  ने क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव  आई है। लिहाजा अस्पताल शुरू करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें