उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी updeled.gov.in या upbasiceduboard.gov.in वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
बता दें कि कुल कुल 29.74 प्रतिशत उम्मीदवारों ने प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 11.46 प्रतिशत उम्मीदवारों ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया था कि उत्तर कुंजी पर मिली आपतियों के निस्तारण के लिए गठित कमेटी ने तीन प्रश्न डिलीट करने की सिफारिश की थी। कमेटी की सिफारिश मानते हुए तीन प्रश्न डिलीट करने का निर्णय किया गया है ।
उन्होंने बताया था कि 150 में से 147 प्रश्नों के उत्तर के साथ अंतिम उत्तर कुंजी आज वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद आज दोपहर 147 प्रश्नों के उत्तरों के साथ कुंजी जारी कर दी गई है।
परिणाम जारी करने की हरी झंडी मिली
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मंजूरी दे दी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सहायक अध्यापक भर्ती मामले में उच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद प्रदेश सरकार से परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी थी।