एसटीएफ के प्रभारी एसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, नेपालगंज से बहराइच रुपईडीहा सीमा से कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर यूपीएसटीएफ की एक टीम को तस्करों की धर-पकड़ के लिए लगाया गया था।
एसटीएफ ने रविवार देर रात दो स्मैक तस्करों को बीबीडी इलाके से दबोच लिया। दोनों नेपाल से स्मैक लाकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में बेचते थे। एसटीएफ ने दोनों के पास से 20 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। एक बाइक व नकदी भी मिली है। दोनों बहराइच के रास्ते से स्मैक की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
एसटीएफ के प्रभारी एसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक, नेपालगंज से बहराइच रुपईडीहा सीमा से कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर यूपीएसटीएफ की एक टीम को तस्करों की धर-पकड़ के लिए लगाया गया था। रविवार रात एसटीएफ ने बीबीडी स्थित गोल्डन ब्लासम रेस्टोरेंट के पास से अयोध्या हाईवे की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा।
एसटीएफ की टीम ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 200 ग्राम स्मैक और 910 रुपये मिले। आरोपितों ने अपना नाम बाराबंकी निवासी सलमान और फैयाज बताया। आरोपितों ने जानकारी दी कि वह लोग नेपाल के रहने वाले राजू हलवाई से कम दाम में स्मैक खरीदकर लाते थे। इसके बाद वह उसको यूपी और उत्तराखंड के अलग-अलग जनपदों में बेचते थे। आरोपित राजू पहले जाली नोट का धंधा करता था और फिर मादक पदार्थ की तस्करी करने लगा। एसटीएफ का दावा है कि बरामद की गई स्मैक की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रु पये है। पकड़ा गया सलमान पहले भी पीजीआई थाने से मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।