लखनऊ के गोसाईंगंज के तरियापुर में 25 नवंबर को हुई सीतू वर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने पति व चार अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की है। गोसाईंगंज पुलिस ने यह कार्रवाई सीतू के भाई गुडंबा के दसौली निवासी रंजीत कुमार की शिकायत पर की है।