कृष्णानगर, आलमबाग व आशियाना में किराना व्यवसायी के अलावा आलमबाग के मवइया निवासी अजय कुमार मिश्र और आशियाना की एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच निवासी मुकेश रावत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कृष्णानगर, आलमबाग व आशियाना में किराना व्यवसायी समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है। कृष्णानगर इलाके के मानसनगर निवासी सुनील चंदानी (52) किराना व्यवसायी थे। शुक्रवार देर शाम उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। रात में बेटे सुमेरा ने देखा तो आनन-फानन सुनील को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने सुनील चंदानी के अवसाद का शिकार होने की जानकार दी है। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी की है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, आलमबाग के मवइया निवासी अजय कुमार मिश्र (43) प्राइवेट नौकरी करते थे। शनिवार सुबह काफी देर तक अजय सोकर नहीं उठे। पत्नी शशि जगाने गई तो कमरे में अजय का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आलमबाग इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय शराब के लती थे। शुक्रवार रात शराब पीने को लेकर उनका पत्नी से विवाद हुआ था। इसी वजह सेे अजय ने खुदकुशी कर ली।
आशियाना की एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच निवासी मुकेश रावत (30) पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मुकेश के बड़े भाई राजू शनिवार सुबह जब उसे जगाने गए तो कई बार दस्तक देने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में मुकेश फंदे पर लटके मिले। परिजनों ने आनन-फानन फंदे से उतारकर मुकेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।